बरनाला वासियों के भारी अनुरोध पर विश्व विख्यात पुस्तक “रसीली ब्रज यात्रा” की लेखिका, मान मंदिर वासिनी, ब्रज बालिका श्री मुरलिका जी द्वारा श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन एक बार फिर से गीता भवन, बरनाला पंजाब में किया जा रहा है। 
श्री मुरलिका जी को वेद, श्रीमद भागवत जी, गीता जी, रामायण जी, उपनिषद् , श्रुतियों, पुराण, तथा महापुरुषों और भक्तों (जैसे मीरा जी, सूरदास जी, तुलसी दासजी, तथा अन्य विख्यात ब्रज के संतों) के साहित्य के ज्ञान का महासागर के रूप में जाना जाता है। श्री मुरलिका जी द्वारा कही जाने वाली श्रीमद भागवत कथा को देश के जाने माने विद्वान भी “वास्तविक भागवत कथा” के रूप में स्वीकार करते हैं। 

आप इस अवसर को व्यर्थ न जाने दें। अपने परिवार तथा मित्रों सहित अवश्य इस दुर्लभ ज्ञान यज्ञ का लाभ उठायें।

स्थान: श्री गीता भवन, गीता भवन रोड, बरनाला, पंजाब 148101

दिन: २७ दिसंबर २०१५ से २ जनवरी २०१६ 

समय: सांय ३ बजे से ६:३० तक 

आप फेसबुक पर कथा के इवेंट को भी लाइक कर सकते हैं: https://www.facebook.com/events/522779637891236/